जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने शादी की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 Aug 2022 06:57 PM
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने शादी की
ऑडियो सुनें

लॉस एंजेलिस. हॉलीवुड की मशहूर गायिका एवं अभिनेत्री जेनिफर लोपेज और अभिनेता बेन एफ्लेक ने शनिवार को शादी कर ली.
लोपेज (53) और एफ्लेक (50) जॉर्जिया के सवाना में एफ्लेक के घर पर तीन दिन तक चले समारोह में विवाह के बंधन में बंध गए. दोनों ने अप्रैल में अपनी सगाई की घोषणा की थी.

लोपेज और एफ्लेक ने नवंबर 2002 में सगाई की थी, लेकिन 2004 में लोपेज ने सगाई को खत्म कर दिया था. लोपेज इससे पहले तीन बार शादी कर चुकी हैं. गायक-गीतकार मार्क एंथनी, अभिनेता क्रिस जुड और निर्माता एजनी नोआ उनके पूर्व पति हैं. एफ्लेक की यह दूसरी शादी है. उनका 2018 में अभिनेत्री जेनिफर गार्नर से तलाक हो गया था.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu