जोनाथन बेली को 2025 का सबसे ‘सेक्सी’ पुरुष चुना गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Nov 2025 10:15 PM
जोनाथन बेली को 2025 का सबसे ‘सेक्सी’ पुरुष चुना गया
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. प्रतिष्ठित पीपुल पत्रिका ने ब्रिटिश अभिनेता जोनाथन बेली को साल 2025 का सबसे ‘सेक्सी’ पुरुष करार दिया है.
अपने प्रकाशन के 40 साल पूरे होने का जश्न मना रही पीपुल पत्रिका ने सोमवार रात ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन’ में ‘सेक्सिएस्ट मैन अलाइव 2025’ के रूप में बेली के नाम की घोषणा की. बेली नेटफ्लिक्स पर प्रसारित रोमांटिक वेब सीरीज ‘ब्रिजरटन’ और ‘विकेड’ तथा ‘जुरासिक वर्ल्ड : रिबर्थ’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं.

उन्होंने (37) शो में मजाकिया लहजे में कहा, ह्लयह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है और मैं कहना चाहता हूं कि जिमी, इस खिताब को ठुकराने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, जिसकी वजह से यह मुझे मिल सका.ह्व फैलन ने पीपुल पत्रिका के दो कवर-पेज जारी किए, जिनमें से एक में बेली एक समुद्री तट पर, जबकि दूसरे में एक कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं.

बेली ने पीपुल पत्रिका के साथ साक्षात्कार में कहा, ह्लयह एक बहुत बड़ा सम्मान है. जाहिर है, मैं बेहद खुश हूं. मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि मैं इस खिताब के लिए चुना गया हूं.ह्व पीपुल पत्रिका 1985 में अपना प्रकाशन शुरू होने के बाद से ही हर साल ‘सेक्सिएस्ट मैन अलाइव’ की घोषणा करती आई है. पत्रिका ने पहली बार यह खिताब अभिनेता मेल गिब्सन को दिया था. वहीं, पिछले साल जॉन क्रॉसिंस्की को ‘सेक्सिएस्ट मैन अलाइव’ घोषित किया गया था. जॉर्ज क्लूनी, पैट्रिक डेंपली, क्रिस इवांस, पॉल रुड, माइकल बी जॉर्डन और जॉन लीजेंड जैसे सितारे भी यह खिताब अपने नाम कर चुके हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu