‘जुगजुग जियो’ ने पहले तीन दिनों में 36.93 करोड़ रूपये की कमाई की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 27 Jun 2022 06:51 PM
‘जुगजुग जियो’ ने पहले तीन दिनों में 36.93 करोड़ रूपये की कमाई की
ऑडियो सुनें

मुंबई. कॉमेडी ड्रामा ‘जुगजुग जियो’ ने पहले तीन दिनों में 36.93 करोड़ रूपये की कमाई की है . निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले राज मेहता के निर्देशन में बनी यह पारिवारिक मनोरंजक फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जिसमें कई बड़े सितारे हैं.

धर्मा प्रोडक्शन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक पोस्टर में पहले सप्ताहांत पर फिल्म की कमाई का आंकड़ा जारी किया. इस फिल्म ने पहले दिन 9.28 करोड़ रूपये, दूसरे दिन 12.55 करोड़ रूपये और तीसरे दिन 15.10 करोड़ रूपये कमाये. इस तरह पहले सप्ताह उसने 36.93 करोड़ रूपये कमाये.

धर्मा प्रोडक्शन ने ट्वीट किया, ‘‘प्यार आपका सतरंग दा. बॉक्स आॅफिस पर यह आपका बेशुमार आशीर्वाद है. जुगजुग जियो के लिए आप सभी को धन्यवाद. ’’ आधुनिक जीवन के संबंधों पर आधारित, प्रगतिशील बतायी जा रही फिल्म ‘जुगजुग जियो’ तलाक के दो मामलों से दो-चार हो रहे एक परिवार की कहानी है. फिल्म में वरूण धवन, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर, मनीष पॉल, प्रजाकता कोली ने काम किया है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu