‘कच्चा बादाम’ फेम भुवन बड्याकर फैलाएंगे वित्तीय जागरुकता

कोलकाता. ‘कच्चा बादाम’ गाना गाकर इंटरनेट पर मशहूर हो चुके भुवन बड्याकर को एक सूक्ष्म-ऋण कंपनी ने ग्रामीण क्षेत्रों में ‘वित्तीय जागरुकता पैदा करने और बढ़ाने’ के लिए अनुबंधित किया है. आरोहण फाइनेंशियल र्सिवसेज के लिए भुवन ने हाल ही में एक गीत रिकॉर्ड किया है. ‘लोन नियेची, काज कोरेची’ (मैंने ऋण लिया है, मैंने काम किया है) नाम के इस गाने के जरिये लोगों को समय पर कर्ज चुकाने का संदेश देने की कोशिश की गई है.

भुवन ने इस बारे में पीटीआई-भाषा से कहा, “यह गीत लोगों के बीच वित्तीय अनुशासन बनाने में मदद करने के बारे में है. अगर लोगों को मेरे इस गाने से फायदा होगा तो मुझे काफी खुशी होगी.” आरोहण फाइनेंशियल र्सिवसेज की प्रवक्ता रीमा मुखर्जी ने कहा कि भुवन गांवों एवं कस्बाई इलाकों में एक लोकप्रिय नाम हैं और उनकी सफलता की कहानी ने कई लोगों को प्रेरित किया है. इस गीत को यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button