करवा चौथ 2022: जानिए करवा चौथ पर अपनी पत्नी को क्या गिफ्ट देते हैं गोविंदा

करवा चौथ एक ऐसा फेस्टिवल हैं जिसकी धूम देशभर सहित बॉलीवुड जगत में भी देखने को मिलती हैं. सोशल मीडिया पर सेलेब्स हर साल चाँद का दीदार करते हुए फोटो शेयर करते हैं. कुछ ऐसे भी सेलेब्स भी जो व्रत खोलते हुए अपने पार्टनर के साथ फोटो शेयर करते हैं.

करवा चौथ के दिन पत्नी अपने पति की लम्बी उम्र के दिन भर व्रत रखती हैं और रात को चाँद निकलने पर चाँद के साथ पति का दीदार करने के बाद पानी पीकर व्रत खोलती हैं. इस बेहद ख़ास दिन पति भी अपनी पत्नी को खुश करने के लिए महंगे-महंगे तोहफे देते हैं. इसी बीच आज इस लेख में हम जानेगे कि बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा करवा चौथ के दिन अपनी पत्नी सुनीता को क्या गिफ्ट देते हैं.

गोविंदा ने साल 1987 में सुनीता आहूजा से शादी की थी. जिसके बाद से ये खुबसूरत कपल एक बेहद खुशहाल मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं और दोनों बेहद खास अंदाज़ में प्रत्येक वर्ष करवा चौथ मनाते हैं. बीतें साल(2021) गोविंदा ने करवा चौथ के खास मौके पर अपनी पत्नी सुनीता को एक चमचमाती बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी.

गोविंदा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दो फोटो भी शेयर की थी. जिसमे एक फोटो में अपनी पत्नी को लग्जरी गाडी की चाबी देते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो के साथ गोविंदा ने अपनी पत्नी के लिए एक बेहद खुबसूरत भी दिया था.

गोविंदा ने लिखा, “मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी लाइफ का प्यार, मेरे दो बच्चों की मां. आपको करवा चौथ की शुभकामनाएं. आई लव यू. मैं तुम्हे कितना प्यार करता हूँ इसका अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता हैं. लेकिन आज के लिए इस छोटे से गिफ्ट से इसे माप लेना. तुम इस दुनिया में और भी बहुत सारी खुशियां डिजर्व करती हो. लव यू माई सोना.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button