किशोर ने फंदे से लटककर जान दी, वड़ा पाव विक्रेता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 16 Sep 2024 01:27 PM
किशोर ने फंदे से लटककर जान दी, वड़ा पाव विक्रेता पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

ठाणे: ठाणे के भिवंडी में 16 वर्षीय एक लड़के ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस संबंध में एक व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नारपोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान वड़ा पाव विक्रेता कुणाल चौधरी के रूप में हुई है। वरिष्ठ निरीक्षक भरत कामथ ने कहा, ‘‘11 सितंबर को गौरव झा वड़ा पाव खरीदने के लिए चौधरी की दुकान पर गया था।

चौधरी ने किशोर से कुछ सामान उसके घर पर छोड़ने को कहा। गौरव ने जब उसका सामान घर छोड़ने से मना कर दिया तो चौधरी ने गुस्से में उसे थप्पड़ मार दिया। इस घटना से अपमानित महसूस कर रहे किशोर ने कुछ समय बाद अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी।’’ उन्होंने बताया कि लड़के के पिता की शिकायत पर चौधरी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav