केएल राहुल की जांघ की मांसपेशी में चोट, मैदान से बाहर गए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 May 2023 09:41 PM
केएल राहुल की जांघ की मांसपेशी में चोट, मैदान से बाहर गए

ऑडियो सुनें

लखनऊ. टीम इंडिया के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज और लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ आईपीएल के मैच के दौरान दाहिनी जांघ में चोट लगी है. राहुल को टीम फिजियो और एक साथी खिलाड़ी की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया . उनसे चला भी नहीं जा रहा था और कुछ समय तक वह दर्द के मारे मैदान पर ही लेट गए. उन्हें दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर चोट लगी जब फाफ डु प्लेसी ने मार्कस स्टोइनिस की गेंद को एक्स्ट्रा कवर में खेला था. चोट की गंभीरता का अभी पता नहीं चल सका है और देखना होगा कि वह बल्लेबाजी के लिये आते हैं या नहीं.

By Yogesh Kumar Sahu