चाकू से हमले की शिकार महिला का शव मिला, हत्या का मामला दर्ज

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 03 Mar 2023 12:14 PM
चाकू से हमले की शिकार महिला का शव मिला, हत्या का मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा में 33 वर्षीय एक महिला का शव उसकी झोपड़ी में मिला, जिस पर चाकू से कई बार वार किए जाने के निशान हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, जयभीम नगर इलाके में महिला का शव बृहस्पतिवार शाम को मिला। मृतक महिला की पहचान कमलीबाई पवार के रूप में की गई है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि महिला घायल अवस्था में अपने घर में पड़ी है। टीम मौके पर पहुंची और महिला को खून से लथपथ पाया, जिस पर चाकू से कई बार हमले किए गए थे।’’

अधिकारी के मुताबिक, किसी ने धारदार हथियार से उस पर हमला किया था। उन्होंने कहा कि महिला को एक नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपी की पहचान करने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav