कोहली ने तेंदुलकर को सबसे ज्यादा बार 1000 रन बनाने के रिकॉर्ड में पीछे छोड़ा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 Nov 2023 07:14 PM
कोहली ने तेंदुलकर को सबसे ज्यादा बार 1000 रन बनाने के रिकॉर्ड में पीछे छोड़ा
ऑडियो सुनें

मुंबई. दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को विश्व कप मुकाबले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा बार 1000 रन बनाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. तेंदुलकर ने एकदिवसीय में कैलेंडर वर्ष में सात बार 1000 से अधिक रन बनाये है जबकि कोहली ने आठवीं बार यह कारनामा किया. इस मैच से पहले कोहली के नाम इस साल 966 रन थे. वह 94 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हुए.

श्रीलंका के खिलाफ मैच में 11 ओवर में महीश तीक्षणा के खिलाफ एक रन लेकर कोहली ने मौजूदा वर्ष में 23 मैचों में 1000 रन के आंकड़े को छुआ. तेंदुलकर ने साल 1994, 1996, 1997, 1998, 2000, 2003 और 2007 में वनडे क्रिकेट में 1000 रन से अधिक बनाये थे जबकि कोहली ने 2011, 2012, 2013, 2014, 2017, 2018, 2019 और 2023 में इस उपलब्धि को अपने नाम किया.

कोहली हालांकि एकदिवसीय में तेंदुलकर के 49 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गये. वह 94 गेंद में 88 रन बनाकर आउट हुए.
उनके नाम एकदिवसीय में 288 मैचों में 48 शतक है जबकि तेंदुलकर ने 463 एकदिवसीय मैचों में 49 शतक लगाये हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu