कोझिकोड ट्रेन आगजनी मामला: NIA ने दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में 10 स्थानों की तलाशी ली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 May 2023 08:00 PM
कोझिकोड ट्रेन आगजनी मामला: NIA ने दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में 10 स्थानों की तलाशी ली
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पिछले महीने केरल के कोझिकोड में एक रेलगाड़ी में आगजनी के सिलसिले में बृहस्पतिवार को दिल्ली के शाहीन बाग और आसपास के इलाकों के 10 स्थानों पर तलाशी ली. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में आगजनी से तीन यात्रियों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हुए थे. एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी शाहरुख सैफी और अन्य संदिग्धों की संपत्तियों की तलाशी ली गई. उन्होंने बताया कि सैफी शाहीन बाग का निवासी है और ट्रेन में आगजनी की घटना के चार दिन बाद 16 अप्रैल को उसे गिरफ्तार किया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu