ट्रैक्टर के साथ शेर का पीछा, गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 08 May 2022 06:54 PM
ट्रैक्टर के साथ शेर का पीछा, गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

अमरेली. गुजरात में स्थित एक वन क्षेत्र में अपने ट्रैक्टर से शेर का पीछा करते हुए उसे परेशान करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आरोपी राहुल बलदानिया को अमरेली के राजुला वन क्षेत्र में सड़क पर अपने ट्रैक्टर के साथ शेर का पीछा करते हुए देखा गया था. वन क्षेत्र के प्रभारी आर ए जिंजुवाडिया ने बताया कि व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर उसके वाहन को जब्त कर लिया गया है.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया. लेकिन अदालत ने शनिवार को आरोपी को जमानत दे दी. गुजरात में गिर राष्ट्रीय उद्यान दुनिया में एशियाई शेरों का एकमात्र निवास स्थान है. पिछले साल मार्च में, गिर सोमनाथ जिले की एक अदालत ने शेर पर एक अवैध कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप में सात लोगों को एक से तीन साल तक की जेल की सजासुनाई थी. गुजरात सरकार की ओर से जारी 2020 की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में एशियाई शेरों की आबादी 674 थी, जो 2015 में मौजूद 523 शेरों की आबादी से लगभग 29 प्रतिशत अधिक है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu