गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर आई नन्हीं परी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Apr 2022 07:24 PM
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर आई नन्हीं परी
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना बनर्जी ने सोमवार को अपनी पहली संतान के जन्म की घोषणा की. दोनों ने बताया कि उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है. जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें तीन हाथ नजर आ रहे हैं- एक गुरमीत का, दूसका देबिना का और तीसरा उनकी बच्ची का.

वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘‘हम बेहद कृतज्ञता के साथ अपनी बच्ची का इस दुनिया में स्वागत करते हैं. 3.4.2022. आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद. प्यार और आभार, गुरमीत-देबिना.’’ गुरमीत और देबिना साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों ने फरवरी 2022 में देबिना के गर्भवती होने की जानकारी दी थी. गुरमीत (38) और देबिना (34) कई रियल्टी शो में साथ नजर आ चुके हैं, जिनमें ‘नच बलिये’ व ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 5’ प्रमुख हैं.

 

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu