केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 15 May 2024 12:44 PM
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। पिछले 3 महीने से दिल्ली AIIMS में इलाज चल रहा था। भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की वो पत्नी थीं। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

सूत्र के मुताबिक, सुबह 9.28 बजे उनकी मृत्यु हो गई और वह आखिरी कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। सूत्र ने बताया कि उनका पिछले तीन महीने से प्रमुख अस्पताल में इलाज चल रहा था और वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav