मध्यप्रदेश सरकार महाविद्यालयों में भगवद् गीता पढ़ाने की योजना बना रही है : चौहान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Apr 2022 10:14 PM
मध्यप्रदेश सरकार महाविद्यालयों में भगवद् गीता पढ़ाने की योजना बना रही है : चौहान

ऑडियो सुनें

भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार महाविद्यालयों में भगवद् गीता पढ़ाने की योजना बना रही है. चौहान ने कहा कि “योग और ध्यान में तनाव का सामना करने की सामर्थ्य विकसित करने की क्षमता विद्यमान है. हम भगवद् गीता पढ़ाने की योजना बना रहे हैं. ‘श्रीमद् भगवद गीता का सामाजिक संदर्भ’ (स्रातक पाठ्यक्रम में) द्वितीय वर्ष में पढ़ाया जाएगा.’’

उन्होंने कहा कि ‘‘गीता अद्भुत ग्रंथ है. मैंने बचपन से गीता पढ़ी है. गीता कहती है कि कर्म करो, परिणाम की चिंता मत करो. इसको निष्काम कर्मयोग कहते है.’’ चौहान ने कहा, ‘‘यह कर्म करने और फल की चिंता नहीं करने का संदेश देती है. इस ज्ञान को आत्मसात कर निरंतर प्रयास करने से जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है.” चौहान बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में विद्यार्थियों के साथ युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Yogesh Kumar Sahu