कोलकाता में ‘मैग्नस मैजिक’, कार्लसन ने दूसरा खिताब जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Nov 2024 08:38 PM
कोलकाता में ‘मैग्नस मैजिक’, कार्लसन ने दूसरा खिताब जीता
ऑडियो सुनें

कोलकाता. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने रविवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दौर रहते ब्लिट्ज खिताब जीत लिया और टाटा स्टील शतरंज इंडिया टूर्नामेंट में दूसरी ट्रॉफी हासिल की. रैपिड खिताब हासिल करने के कुछ ही दिन बाद नार्वे के 33 वर्षीय खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल से पहले 12 अंक हासिल कर लिये थे जहां कोई नहीं पहुंच सकता.

कार्लसन ने अंतिम दौर में विदित गुजराती को हराकर टूर्नामेंट का शानदार समापन किया. लगातार तीन जीत और कुल 13 अंक के साथ कार्लसन ने ‘ब्लिट्ज’ का ताज हासिल किया. इस तरह कोलकाता में उन्होंने दूसरी बार दो खिताब जीत लिये हैं. इससे पहले 2019 की उन्होंने दो ट्रॉफी जीती थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu