महावीर निर्वाण दिवस: 1 नवम्बर को मांस – मटन की बिक्री रहेगा प्रतिबंधित…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 22 Oct 2024 11:34 AM
महावीर निर्वाण दिवस: 1 नवम्बर को मांस – मटन की बिक्री रहेगा प्रतिबंधित…
ऑडियो सुनें

रायपुर: नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण सीमा परिक्षेत्र में महावीर निर्वाण दिवस दिनांक 1 नवम्बर 2024 शुक्रवार को मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में नगर पालिक निगम रायपुर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही द्वारा महावीर निर्वाण दिवस दिनांक 1 नवम्बर 2024 शुक्रवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण सीमा परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है।

महावीर निर्वाण दिवस दिनांक 1 नवम्बर 2024 शुक्रवार को किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी।

महावीर निर्वाण दिवस दिनांक 1 नवम्बर 2024 शुक्रवार को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने – अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस – मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav