निवेश को लेकर ममता बनर्जी के दावे झूठे : भाजपा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 13 Mar 2025 07:10 PM
निवेश को लेकर ममता बनर्जी के दावे झूठे : भाजपा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस दावे को ‘झूठ’ बताकर खारिज कर दिया कि औद्योगिक निवेश की प्रतिबद्धताएं हासिल करने के मामले में राज्य सबसे आगे है. पार्टी ने आरोप लगाया  वास्तविक निवेश के मामले में पश्चिम बंगाल कहीं पीछे है. ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा था कि राज्य बड़े औद्योगिक निवेश की प्रतिबद्धताएं हासिल करने के मामले में अगुवा बनकर उभरा है.

बनर्जी ने केंद्र सरकार के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि बंगाल 2024 में (बड़े) कॉरपोरेट औद्योगिक निवेश प्रतिबद्धताएं आर्किषत करने में सभी राज्यों से आगे निकल गया है.
भाजपा के पश्चिम बंगाल मामलों के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”झूठ बोलना बंद कीजिए ममता बनर्जी.” पश्चिम बंगाल के लिए निवेश प्रतिबद्धताओं बनाम वास्तविक निवेश के मद्देनजर आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए, उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जनवरी-नवंबर 2024 के लिए निवेश प्रतिबद्धताएं हासिल करने के मामले में चौथे स्थान पर है, जिसने 39,133 करोड़ रुपये (कुल निवेश प्रतिबद्धताओं का 7.45 प्रतिशत) के प्रस्तावों को आर्किषत किया है.

मालवीय ने कहा कि हालांकि, राज्य में वास्तविक निवेश में एक बड़ा अंतर देखने को मिलता है. उन्होंने दावा किया कि नवंबर 2024 तक केवल 3,735 करोड़ रुपये (कुल निवेश का 1.2 प्रतिशत) के साथ वास्तविक निवेश में राज्य 14वें स्थान पर रहा, जो 2023 में 4,930 करोड़ रुपये से नीचे रहा.

उन्होंने कहा कि अगस्त 2020 में शुरू किए गए औद्योगिक क्षेत्रों का जीआईएस सक्षम डेटाबेस इंडिया इंड्ट्रिरयल लैंड बैंक (आईआईएलबी) ने पश्चिम बंगाल को छोड़कर 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 2,884 औद्योगिक पार्कों के डेटा को ‘ऑनबोर्ड’ किया है. मालवीय ने आरोप लगाया कि यह बहिष्कार व्यवसाय की सुगमता के लिए राज्य की प्रतिबद्धता की कमी का संकेत देता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu