अमेरिका के कैलिफोर्निया में आदमी ने कुत्ते को काटने के बाद चाकू मारा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 22 Apr 2022 07:29 PM
अमेरिका के कैलिफोर्निया में आदमी ने कुत्ते को काटने के बाद चाकू मारा
ऑडियो सुनें

फेयरफील्ड. अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में एक व्यक्ति द्वारा पुलिस के एक कुत्ते को कथित तौर पर काट लेने और उसे चाकू मारने का ममाला सामने आया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस ने इसके बाद आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया. फेयरफील्ड शहर की पुलिस के अनुसार आरोपी व्यक्ति संभवत: नशे की हालत में था और उसने मादक पदार्थ का सेवन किया हुआ था. कॉर्ट नाम के कुत्ते को इलाज के लिए एक पशु चिकित्सा अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे उसके स्वामी के घर भेज दिया गया.

पुलिस विभाग ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि अधिकारियों को शुरू में बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग व्यक्ति के घर पर चोरी होने की घटना के सिलसिले में बुलाया गया था. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बुजुर्ग ने कहा कि चोरी करने के इरादे से उनके घर में घुसे उस व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने और उनके ट्रक को चोरी करने की धमकी दी थी.

पुलिस ने आरोपी (44) को घर से बाहर आने के लिए कहा लेकिन वह बाहर नहीं आया. इसके बाद पुलिस के9 नामक खोजी कुत्ते के साथ घर में दाखिल हुई. इसी दौरान आरोपी ने कुत्ते के चेहरे पर काट लिया और उसे चाकू मार कर घायल कर दिया. इस घटना में आरोपी व्यक्ति भी घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu