पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर होगी समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 05 Aug 2024 09:01 PM
पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर होगी समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक

ऑडियो सुनें

पेरिस. पेरिस ओलंपिक खेलों में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली निशानेबाज मनु भाकर रविवार को यहां होने वाले समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी. मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीत कर पेरिस ओलंपिक में भारत का खाता खोला था. इस तरह से वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बनी थी. इसके बाद उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल में मिश्रित टीम का कांस्य पदक भी जीता.

भारतीय ओलंपिक संघ के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ”मनु को ध्वजवाहक के रूप में चुना गया है. उन्होंने बेजोड़ प्रदर्शन किया और वह इसकी हकदार हैं.” हरियाणा की इस 22 वर्षीय निशानेबाज ने इससे पहले कहा था कि भारत का ध्वजवाहक बनना सम्मान की बात होगी. मनु ने पीटीआई से कहा था,”भारतीय दल में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अधिक हकदार हैं लेकिन अगर मुझे ऐसा करने के लिए कहा जाता है तो यह वास्तविक सम्मान होगा.” भारतीय ओलंपिक संघ ने अभी तक पुरुष ध्वजवाहक के नाम की घोषणा नहीं की है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ब्रेकिंग : बस्तर में फिर बाढ़ का खतरा, ओडिशा ने नबरंगपुर डैम से 162 करोड़ लीटर पानी इंद्रावती में छोड़ा, 40 सीमावर्ती गांव के लोगों को राहत शिविरों में रहने की सलाह
  2. 2 ब्रेकिंग : बस्तर में फिर बाढ़ का खतरा, ओडिशा ने नबरंगपुर डैम से 162 करोड़ लीटर पानी इंद्रावती में छोड़ा, 40 सीमावर्ती गांव के लोगों को राहत शिविरों में रहने की सलाह
  3. 3 VIDEO : नेपाल में फिर तबाही.. विशालकाय पहाड़ मिनटों में जमींदोज, भारी बारिश, लैंडस्लाइड से 24 की मौत, 14 लापता, देखिए वीडियो
  4. 4 Proud on Chhattisgariha : छत्तीसगढ़ के रितेश पाल बने ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ के विनर, जीती ट्रॉफी और 15 लाख रुपये, कभी सैलून में करते थे काम
By Yogesh Kumar Sahu