झारखंड में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में माओवादी ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 23 May 2024 07:35 PM
झारखंड में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में माओवादी ढेर
ऑडियो सुनें

रांची. झारखंड के चतरा जिले में बृहस्पतिवार दोपहर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह मुठभेड़ राज्य की राजधानी से लगभग 90 किलोमीटर दूर खूंटी-चाईबासा-रांची सीमा के पास एक जंगल में हुई.
रांची के उप महानिरीक्षक अनूप बिरथरे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”खूंटी-चाईबासा-रांची सीमा पर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी संगठन का एरिया कमांडर मारा गया. उसकी पहचान बुधराम मुंडा के रूप में की गई है. तलाशी अभियान अभी जारी है.”

उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ की ‘कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) और झारखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से चाईबासा की ओर से माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर क्षेत्रों में मतदान से दो दिन पहले यह मुठभेड़ हुई.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu