पवार के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को जमानत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 22 Jun 2022 06:21 PM
पवार के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को जमानत
ऑडियो सुनें

ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री केतकी चिताले को एक महीने से अधिक समय बाद बुधवार को जमानत दे दी. जिला न्यायाधीश एच.एम. पटवर्धन ने 20 हजार रुपये की जमानत राशि पर उन्हें जमानत दी.

चिताले (29) के वकील ने कहा कि इसके साथ ही वह ठाणे केंद्रीय कारागार से बाहर आ सकेंगी, जहां वह फिलहाल बंद हैं. ठाणे पुलिस ने फेसबुक पर एक मराठी कविता साझा करने के लिए 14 मई 2022 को चिताले को गिरफ्तार किया था, जिसमें पवार के बारे में कथित तौर पर अपमानजनक बात कही गई थी. ठाणे की कलवा पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. इस मामले में चिताले के खिलाफ 20 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं.

 

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu