नाबालिग से ‘दुष्कर्म’ के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 28 Sep 2025 08:38 PM
नाबालिग से ‘दुष्कर्म’ के आरोप में मौलवी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

सहारनपुर. सहारनपुर में पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक मौलवी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (नगर) व्­योम बिंदल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस ने वेद विहार कालोनी निवासी आरोपी मौलवी अनीस को गिरफ्तार कर लिया. उन्­होंने कहा कि आरोपी मौलवी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे अदालत में पेश किया जाएगा.

पुलिस के अनुसार किशोरी के परिजनों ने सदर बाजार थाने में वेद विहार कालोनी निवासी मौलवी अनीस के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस के अनुसार अनीस पर 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है, जिससे किशोरी गर्भवती हो गई. पुलिस के अनुसार परिजनों को इसका पता करीब चार महीने बाद चला जिसके बाद एक प्राथमिकी दर्ज करायी गई. पुलिस के अनुसार आरोपी ने किशोरी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था. बिंदल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu