मायावती ने हल्द्वानी में हुई हिंसा पर चिंता व्यक्त की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 10 Feb 2024 01:06 PM
मायावती ने हल्द्वानी में हुई हिंसा पर चिंता व्यक्त की…
ऑडियो सुनें

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए शनिवार को इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है।

मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘‘उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी में हुई ंिहसा और उसमें जान-माल की क्षति अति-ंिचतनीय है। अगर सरकार, प्रशासन व खुफिया तंत्र सतर्क होता तो इस घटना को रोका जा सकता था। सरकार इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए तथा अमन-चैन भी कायम करे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही, उत्तराखंड से सटे उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में भी आए दिन किसी ना किसी मुद्दे को लेकर तनाव की स्थिति बनी रहती है, जिसे समय रहते सरकार को नियंत्रित कर लेना चाहिए ताकि यहां भी शांति व्यवस्था बनी रहे।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav