मेघना गुलजार ने ‘सैम बहादुर’ फिल्म की शूटिंग शुरू की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 Aug 2022 10:17 PM
मेघना गुलजार ने ‘सैम बहादुर’ फिल्म की शूटिंग शुरू की
ऑडियो सुनें

मुंबई. मेघना गुलजार ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग शुरू कर दी है. यह फिल्म भारत के महान युद्ध नायकों में से एक फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन-काल पर आधारित है. वह 1971 में भारतीय सेना के प्रमुख थे जब भारत ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के लिए पाकिस्तान के साथ लड़ाई लड़ी थी. इस जीवनवृत्त ड्रामा में मानेकशॉ का किरदार विक्की कौशल निभा रहे हैं, जबकि सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी सिल्लू तथा फातिमा सना शेख पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आयेंगी.

मेघना ने अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम पर इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी तथा असीम सहयोग के लिए सेना को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा, ‘‘केवल आभार, हम ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग के इस खास सफर पर चल पड़े हैं. हम निरंतर सहयोग के लिए भारतीय सेना, वायुसेना, नौसेना, मानेकशॉ के परिवार, विक्की कौशल, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा के प्रति आभारी हैं.’’ उनके इस पोस्ट को कौशल, मल्होत्रा और शेख ने भी साझा किया.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu