पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराया, पाक से होगी खिताबी भिड़ंत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 03 Dec 2024 10:36 PM
पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराया, पाक से होगी खिताबी भिड़ंत
ऑडियो सुनें

मस्कट. गत चैंपियन भारत ने पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी खिताब की हैट्रिक की ओर कदम बढ.ाते हुए मंगलवार को यहां सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराकर महाद्वीपीय टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया. टूर्नामेंट में अब तक अजेय भारत ने दिलराज सिंह (10वें मिनट), रोहित (45वें मिनट) और शारदा नंद तिवारी (52वें मिनट) के गोल की मदद से फाइनल में जगह पक्की की.
मलेशिया के लिए एकमात्र गोल अजीमुद्दीन कमरुद्दीन ने 57वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर किया. भारत बुधवार को फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा. पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में जापान को 4-2 से हराया.

भारत ने भले ही पहले क्वार्टर में ही बढ.त बना ली हो लेकिन गत चैंपियन टीम ने कई मौके गंवाए. मलेशिया ने शुरूआत में आक्रामक रुख अपनाया और दो पेनल्टी कॉर्नर सहित कई मौके बनाए लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली. भारत ने 10वें मिनट में दिलराज के जरिए बढ.त हासिल की जिन्होंने अराइजीत सिंह हुंडल से मिले मुश्किल पास पर गोल दागा. भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में सकारात्मक शुरुआत की और 17वें मिनट में अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन मलेशियाई रक्षा को भेदने में विफल रहे.

भारत ने तीसरे क्वार्टर के अंत से 32 सेकेंड पहले अपना दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और रोहित ने मलेशियाई गोलकीपर के बाईं ओर एक बेहतरीन ड्रैग फ्लिक के साथ टीम की बढ.त को 2-0 कर दिया. भारत को 48वें मिनट में तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला जो बेकार गया. कुछ मिनट बाद भारत ने लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए जिसमें से दूसरे पर शारदा नंद ने मलेशियाई गोलकीपर द्वारा शुरुआती फ्लिक को बचाए जाने के बाद रिबाउंड पर रिवर्स शॉट से गोल किया. मलेशियाई टीम ने अंत तक संघर्ष किया और 57वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए. भारत भारतीय डिफेंडर के फाउल के कारण मलेशिया को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिस पर कमरुद्दीन ने गोल करके हार के अंतर को कम किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu