पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 28 May 2023 08:10 PM
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके
ऑडियो सुनें

चंडीगढ. अफगानिस्तान में रविवार को आए 5.2 तीव्रता के भूकंप के बाद पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, भूकंप पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 20 मिनट पर आया, जिसके झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए.

चंडीगढ. में रहने वाले अजय कुमार ने कहा, ”भूकंप के झटके हल्के थे. मुझे झटका महसूस हुआ, क्योंकि झटके कुछ सेकंड तक रहे. ” गौरतलब है कि 21 मार्च की रात को अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 6.6 तीव्रता के भूकंप के बाद पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu