एमआईएम ने आजम खान को पार्टी में शामिल होने की पेशकश की

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 17 Apr 2022 05:55 PM
एमआईएम ने आजम खान को पार्टी में शामिल होने की पेशकश की
ऑडियो सुनें

प्रयागराज. असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी एआईएमआईएम ने सीतापुर जेल में बंद सपा विधायक और पूर्व मंत्री आजम खान को पत्र लिखकर उन्हें पार्टी में शामिल होने की पेशकश की है. ओवैसी की पार्टी ने आजम खान को यह पत्र ऐसे समय में लिखा है जब कुछ दिनों पूर्व आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली शानू ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आजम खान को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था.

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान की ओर से जारी इस पत्र में लिखा गया है कि जब आप (आजम खान) मेदांता अस्पताल में ंिजदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे तो पूरा देश आपकी सलामती का दुआ कर रहा था . पत्र में कहा गया है कि आपके सकुशल सीतापुर जेल लौटने पर सभी जगह से लोग आपसे मिलने गए, लेकिन अखिलेश यादव ने आपसे मिलना जरूरी नहीं समझा. पत्र में लिखा है, ‘‘छब्बीस महीने से आप जेल में ंिजदगी गुजार रहे हैं जिसका दर्द पूरे मुस्लिम समाज को है, लेकिन अखिलेश यादव या यादव परिवार या पूरी समाजवादी पार्टी को इस बात का ना तो जरा भी दर्द है और न ही अफसोस है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news