मंत्री अश्विनी चौबे ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक का ‘जय सियाराम’ उद्घोष से किया स्वागत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Sep 2023 10:28 PM
मंत्री अश्विनी चौबे ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक का ‘जय सियाराम’ उद्घोष से किया स्वागत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का जी20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए शुक्रवार को यहां पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने ”जय सियाराम” के उद्घोष के साथ स्वागत किया. मंत्री के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ”चौबे ने सुनक को सूचित किया कि वह बक्सर से सांसद हैं, जो कि धार्मिक महत्व का एक प्राचीन शहर है और माना जाता है कि यह वह स्थान है जहां भगवान राम और उनके भाई लक्ष्मण ने मर्हिष विश्वामित्र से शिक्षा दीक्षा ली थी.” ब्रिटेन के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री सुनक ने अक्सर अपनी हिंदू जड़ों का उल्लेख किया है और कहा है कि उन्हें इस पर गर्व है.

बयान में कहा गया, ”सुनक ने भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गाथा को उत्सुकता से सुना.” बयान में कहा गया है कि मंत्री ने सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति का भी भारत के दामाद और बेटी के रूप में स्वागत किया. अक्षता मूर्ति इंफोसिस के सह-संस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ति की बेटी हैं. चौबे ने उनसे कहा, ”भारत आपके पूर्वजों की भूमि है. आपके आगमन पर हर कोई उत्साहित है.” बयान में कहा गया है कि मंत्री ने सुनक को रुद्राक्ष, भगवद्गीता और हनुमान चालीसा उपहार में दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu