मंगलुरू. फेमिना मिस इंडिया विजेता सिनी शेट्टी प्रतिष्ठित खिताब जीतने के बाद अपने गृहनगर उडुपी पहुंचीं. सोमवार की शाम को हवाई अड्डे पर रिश्तेदारों, दोस्तों और प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. सिनी के स्वागत के लिए उनके परिवार के सदस्यों ने पारंपरिक ‘आरती’ की. सिनी के माता-पिता तटीय जिले उडुपी के रहने वाले हैं.
संवाददाताओं से बातचीत में सिनी ने कहा कि वह खिताब जीतकर बेहद खुश हैं और अब उनकी नजर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने पर है.
एक सवाल के जवाब में सिनी ने कहा कि अगर जीवन में नया मोड़ नहीं आया होता तो वह किसी वित्तीय कंपनी में काम रही होतीं.
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें बॉलीवुड में अभिनय करने में दिलचस्पी है तो उनका जवाब था, ‘‘अगर एक अच्छा अवसर आता है तो क्यों नहीं.’’ सिनी ने कहा कि वह अपनी स्रातकोत्तर की पढ़ाई भी पूरी करना चाहती हैं. उन्होंने अपने गृह जिले की यात्रा को लेकर खुशी जताई, जहां वह गर्मी की छुट्टियां बिताती थीं.
मिस इंडिया सिनी शेट्टी अपने गृहनगर उडुपी पहुंचीं
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Jul 2022 06:55 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 बलौदाबाजार: दीपावली से पहले छाया मातम, हाईटेंशन तार ने ली पिता-पुत्र की जान, मां गंभीर…
- 2 दिल्ली की जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- सारी गलती किसानों की ही नहीं
- 3 Dhanteras Special: रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में करोड़ों के नोटों और जेवरों से सजा दरबार, कब से होंगे दर्शन?
- 4 Virat Kohli: बिना ट्रॉफी क्यों नंबर-1 टेस्ट कप्तान? धोनी से बड़ा ‘धुरंधर’ तो ऐसा है क्रिकेट किस्सों का सुपरहीरो चीकू
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu