मिजोरम भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 May 2025 11:01 PM
मिजोरम भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित
ऑडियो सुनें

आइजोल. मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने मंगलवार को राज्य को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया. लालदुहोमा ने यह घोषणा मिजोरम विश्वविद्यालय (एमजेडयू) में एक समारोह में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी की उपस्थिति में की.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लालदुहोमा के हवाले से कहा, ”ऐसे में जब हम इस उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं, हम निरंतर शिक्षा, डिजिटल पहुंच और व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से साक्षरता को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं.” उन्होंने कहा, ”अब हम उच्च लक्ष्य रखें: सभी मिजो लोगों के लिए डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता और उद्यमशीलता कौशल.” चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए राज्य सरकार और लोगों को बधाई दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu