मोदी ने भंगवत मान से कहा, पंजाब के विकास के लिए साथ काम करेंगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 16 Mar 2022 04:07 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बधाई दी साथ ही आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार राज्य के विकास के लिए उनकी सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भगवंत मान को बहुत बधाइयां। पंजाब के विकास और राज्य की जनता के कल्याण के लिए हम साथ मिलकर काम करेंगे।‘‘

आप नेता भगवंत मान ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य के एसबीएस (शहीद भगत ंिसह) नगर जिले में स्थित शहीद भगत ंिसह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित समारोह में मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ मान ने ही शपथ ली।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav