धनशोधन मामला : जैकलीन फर्नांडीज को विदेश जाने की अनुमति मिली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 23 May 2023 08:21 PM
धनशोधन मामला : जैकलीन फर्नांडीज को विदेश जाने की अनुमति मिली
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली की एक अदालत ने धनशोधन के एक मामले में आरोपी बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को 25 मई से 12 जून तक विदेश यात्रा करने की मंगलवार को अनुमति दे दी. इस मामले में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर भी आरोपी है. विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने जैकलीन द्वारा दायर याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें कहा गया था कि उन्हें आईफा पुरस्कारों में भाग लेने के लिए 25 मई से 27 मई तक अबू धाबी की यात्रा करने की जरूरत है.

अदालत ने उन्हें 28 मई से 12 जून तक मिलान (इटली) की यात्रा करने की भी अनुमति दे दी. अभिनेत्री ने अनुरोध किया था कि उन्हें एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वहां जाने की जरूरत है. अदालत ने पिछले साल 15 नवंबर को जैकलीन को जमानत दे दी थी.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चंद्रशेखर के खिलाफ दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज किया था. चंद्रशेखर पर रेलिगेयर इंटरप्राइजेज कंपनी के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu