बोको हरम के नाइजीरिया के गांव पर हमले में 100 से अधिक लोगों की गयी जान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 04 Sep 2024 08:19 PM
बोको हरम के नाइजीरिया के गांव पर हमले में 100 से अधिक लोगों की गयी जान
ऑडियो सुनें

मैदुगुरी. पूर्वोत्तर नाइजीरिया में संदिग्ध बोको हरम चरमपंथियों ने बाजार, नमाजियों और लोगों के घरों में गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 100 ग्रामीण मारे गये. स्थानीय निवासियों ने बुधवार को यह दावा किया. योबे पुलिस के प्रवक्ता डुंगस अब्दुलकरीम ने बताया कि रविवार शाम को 50 से अधिक चरमपंथी मोटरसाइकिलों से योबे प्रांत के तारमुवा परिषद क्षेत्र में घुस गये और इमारतों में आग लगाने से पहले उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. योबे के उप-गवर्नर इदी बार्डे गुबाना ने रविवार को हुए हमले में मरने वालों की संख्या 34 बताई है.

समुदाय के नेता जना उमर ने कहा कि उप-गवर्नर ने हमले में मारे गये जिन 34 लोगों के बारे में बताया है, वे एक ही गांव के हैं. उन्होंने कहा कि अब तक हमले में 102 ग्रामीणों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों को या तो अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही दफना दिया गया था या उनके शव दफनाने के लिए अन्य स्थानों पर ले जाये गये.

उमर ने कहा, ”हम अब तक लोगों की तलाश कर रहे हैं क्योंकि कई लोग अब भी लापता हैं.” रविवार को हुआ हमला योबे में पिछले साल हुए सबसे घातक हमलों में से एक है. स्थानीय मीडिया ने बताया कि चरमपंथियों ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह हमला ग्रामीणों द्वारा सुरक्षार्किमयों को उनकी गतिविधियों के बारे में सूचना देने के प्रतिशोध में किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu