सा­ढ़े चार साल की बेटी को गर्म चम्मच से दागने की आरोपी मां गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 18 Nov 2025 09:44 PM
सा­ढ़े चार साल की बेटी को गर्म चम्मच से दागने की आरोपी मां गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

कोच्चि. केरल में अपनी नाबालिग बेटी के शरीर के विभिन्न अंगों पर धातु की गर्म चम्मच से कथित तौर पर दागने के आरोप में 30 वर्षीय एक महिला को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सा­ढ़े चार साल की बच्ची ने स्कूल में अपने शिक्षकों को तब अपनी मां के कथित कृत्य के बारे में बताया था, जब उन्होंने उसके शरीर पर जलने के निशान देखे और उससे इस बारे में पूछा.

मरदु थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी. पुलिस ने बताया कि बच्ची के अनुसार उसकी मां अक्सर उसे इसी तरह जलाती थी. मरदु थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मां के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने बताया कि जिस घटना के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वह दो दिन पहले हुई थी. मामले में आगे की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि मां ने अपने खिलाफ लगे आरोपों से इनकार किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu