नयी ऑडियो सीरीज में सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ को आवाज देंगे मुकेश खन्ना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 May 2025 09:19 PM
नयी ऑडियो सीरीज में सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ को आवाज देंगे मुकेश खन्ना
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेता मुकेश खन्ना 1990 के दशक के सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इस बार ऑडियो सीरीज के लिए. वरिष्ठ अभिनेता ने लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक “शक्तिमान” में सुपरहीरो की भूमिका निभाई थी. “शक्तिमान” 1997 से 2005 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था. प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि खन्ना अब ‘पॉकेट एफएम’ की ऑडियो सीरीज में इस किरदार को आवाज देंगे. ऑडियो शो शक्तिमान की विरासत को फिर से पेश करेगा.

खन्ना ने कहा कि ‘शक्तिमान’ महज एक शो नहीं है, बल्कि एक भावना है, जो लाखों लोगों के दिलों में बसती है. उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं प्रिय नायक की आवाज के रूप में वापस आकर और पॉकेट एफएम की भारत भर में व्यापक पहुंच के माध्यम से श्रोताओं की एक पूरी नयी पीढ़ी से जुड़कर रोमांचित हूं. यह मंच शक्तिमान के मूल्यों, ताकत और सुपरपावर को फिर से पेश करने का एक शानदार तरीका प्रदान करता है, लेकिन आज के युवाओं को उनके पसंदीदा प्रारूप में नयी कहानियों के साथ..” पॉकेट एंटरटेनमेंट के सीईओ और सह-संस्थापक रोहन नायक ने कहा कि यह सीरीज लाना गर्व का क्षण है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu