मुंबई: गणेश उत्सव के सातवें दिन गौरी-गणेश की 23 हजार से अधिक मूर्तियों का विसर्जन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 14 Sep 2024 04:38 PM
मुंबई: गणेश उत्सव के सातवें दिन गौरी-गणेश की 23 हजार से अधिक मूर्तियों का विसर्जन
ऑडियो सुनें

मुंबई: मुंबई में गणेश उत्सव के सातवें दिन भगवान गणेश और माता गौरी की 23 हजार से अधिक मूर्तियों का विसर्जन किया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि अरब सागर और शहर में बनाए गए कृत्रिम तलाबों में शनिवार सुबह छह बजे तक कुल 23,586 मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

जिनमें से 21,177 घरों में स्थापित की गई मूर्तियां थीं, जबकि 2,193 मूर्तियां सार्वजनिक मंडलों से थीं। इन मूर्तियों में 216 मूर्तियां माता गौरी की थीं। अधिकारियों के अनुसार, विसर्जन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav