अंतरिक्ष यात्री के रूप में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना मेरी इच्छा: इसरो अध्यक्ष

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Oct 2023 07:50 PM
अंतरिक्ष यात्री के रूप में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना मेरी इच्छा: इसरो अध्यक्ष
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मंगलवार को देश के अंतरिक्ष अभियानों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की इच्छा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह इच्छा प्रधानमंत्री सहित देश की भावनाओं को प्रतिबिंबित करती है. सोमनाथ ने यहां पूर्णमासी कावु मंदिर में एक कार्यक्रम के दौरान इसरो के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन में अधिक महिला अंतरिक्ष यात्रियों को देखने की उम्मीद व्यक्त की.

कार्यक्रम में सोमनाथ ने विजयादशमी पर ‘विद्यारंभम’ समारोह के तहत बच्चों को अक्षर ज्ञान की दुनिया में प्रवेश कराया. सोमनाथ ने स्पष्ट किया कि चूंकि अंतरिक्ष यात्रियों का चयन और प्रशिक्षण पहले ही किया जा चुका है, इसलिए गगनयान के शुरुआती मिशन में महिलाओं की भागीदारी संभव नहीं होगी, जिसका उद्देश्य मनुष्यों को अंतरिक्ष में भेजना और उन्हें सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाना है. हालाँकि, उन्होंने भविष्य के गगनयान अभियानों में महिलाओं की अधिक भागीदारी की आशा व्यक्त की.

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”अंतरिक्ष अभियानों में अधिक महिला अंतरिक्ष यात्री मेरी इच्छा सूची का हिस्सा हैं और मैंने केवल प्रधानमंत्री सहित राष्ट्र की आवाज उठाई है.” रविवार को, इसरो अध्यक्ष ने कहा था कि अंतरिक्ष एजेंसी अपने बहुप्रतीक्षित मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान के लिए महिला लड़ाकू प्रशिक्षण पायलटों या महिला वैज्ञानिकों को प्राथमिकता देगी और भविष्य में उन्हें भेजना संभव है. उन्होंने यह भी कहा था कि इसरो अगले साल अपने मानवरहित गगनयान अंतरिक्ष यान पर एक महिला ‘ूमनॉइड को भेजेगा, जो मानव जैसा दिखने वाला रोबोट होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu