अंडमान में द्वीपों का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को संरक्षित करने का प्रयास: मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 18 Dec 2024 08:37 PM
अंडमान में द्वीपों का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को संरक्षित करने का प्रयास: मोदी

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि अंडमान निकोबार में द्वीपों का नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों और प्रख्यात हस्तियों की स्मृति को संरक्षित करने और उनका उत्सव मनाने के सरकार के बड़े प्रयासों का हिस्सा है, जिन्होंने राष्ट्र पर एक अमिट छाप छोड़ी है.

मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”अंडमान और निकोबार में द्वीपों का नामकरण हमारे नायकों के नाम पर करना, यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि राष्ट्र के लिए उनकी सेवा को आने वाली पीढि.यां याद रखें.” उन्होंने कहा, ”यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और प्रख्यात व्यक्तित्वों की स्मृति को संरक्षित करने और उनका उत्सव मनाने के हमारे बड़े प्रयास का भी हिस्सा है, जिन्होंने हमारे राष्ट्र पर एक अमिट छाप छोड़ी है. आखिरकार, वे राष्ट्र ही विकास और राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ.ते हैं, जो अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं.” प्रधानमंत्री ने नामकरण समारोह के दौरान दिया गया अपना भाषण भी साझा किया.

उन्होंने कहा, ”इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का आनंद लें. सेलुलर जेल का भी दौरा करें और महान वीर सावरकर के साहस से प्रेरणा लें.” पिछले साल जनवरी में, मोदी ने परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार में 21 द्वीपों का नाम रखा था.

By Yogesh Kumar Sahu