नंदन नीलेकणि, निखिल कामथ फोर्ब्स एशिया की ‘हीरोज ऑफ फिलैंथ्रॉपी’ सूची में शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 30 Nov 2023 09:06 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि, डीएलएफ के मानद चेयरमैन के. पी. सिंह और ज.ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ को फोर्ब्स एशिया की ‘हीरोज. ऑफ फिलैंथ्रॉपी’ सूची के 17वें संस्करण में शामिल किया गया है. यह सूची बृहस्पतिवार को जारी की गई.

फोर्ब्स की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सूची में किसी को कोई ‘रैंक’ नहीं दी गई है. इसमें ” उद्योग जगत के उन दिग्गजों को शामिल किया गया है जो काफी दान कर रहे हैं और कुछ चुनिंदा मुद्दों पर व्यक्तिगत रूप से गौर कर रहे हैं.” वार्षिक सूची में 15 परोपकारियों को शामिल किया गया है. फोर्ब्स के अनुसार, प्रौद्योगिकी दिग्गज इंफोसिस के सह-संस्थापक एवं चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने जून में आईआईटी बॉम्बे को 3.2 अरब रुपये (3.8 करोड़ अमरीकी डालर) का दान दिया था.

वहीं सिंह (92) ने अगस्त में परोपकारी कार्यों के लिए रियल एस्टेट कंपनी में अपनी शेष प्रत्यक्ष हिस्सेदारी बेच दी थी और इससे 7.3 अरब रुपये जुटाए थे. सिंह 2020 में डीएलएफ के चेयरमैन के पद से हट गए थे. ज.ेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ (37) की यूट्यूब पॉडकास्ट सीरीज ‘डब्ल्यूटीएफ इज’ एक करोड़ रुपये (120,000 अमेरिकी डॉलर) तक दर्शकों द्वारा चुनी गई ‘चैरिटी’ को दे रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu