नारायणपुर: 2022 में ट्रकों में आग लगाने की घटना में वांछित नक्सली गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 Nov 2023 08:58 PM
नारायणपुर: 2022 में ट्रकों में आग लगाने की घटना में वांछित नक्सली गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पिछले साल जंगलों में ट्रकों में आग लगाने में शामिल रहे एक 50 वर्षीय नक्सली को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने धनोरा थाना सीमा के तहत राजपुर टेकानार और झोरी गांवों के जंगलों के बीच नक्सल रोधी अभियान के दौरान जयलाल डोडी नामक नक्सली को पकड़ा.

अधिकारी ने बताया कि डोडी माओवादियों की नेलनार एरिया कमेटी का सक्रिय सहयोगी था. उन्होंने बताया कि वह जनवरी 2022 में झरी गांव के जंगलों में तीन ट्रकों को आग लगाने और उनके चालकों पर हमला करने में शामिल था. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने डोडी के पास से एक धनुष-बाण और माओवादी बैनर व पोस्टर जब्त किए हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu