‘राष्ट्र प्रथम’ भाजपा का केवल सिद्धांत नहीं, बल्कि प्रतिबद्धता है : भूपेंद्र पटेल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 25 Sep 2024 07:37 PM
‘राष्ट्र प्रथम’ भाजपा का केवल सिद्धांत नहीं, बल्कि प्रतिबद्धता है : भूपेंद्र पटेल
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विकास की राजनीति में विश्वास करती है और ‘राष्ट्र प्रथम’ केवल पार्टी का सिद्धांत नहीं, बल्कि प्रतिबद्धता है. पटेल ने सत्तारूढ. पार्टी भाजपा द्वारा हाल ही में शुरू किए गए सदस्यता अभियान के तहत एक आवासीय सोसायटी में आयोजित एक कार्यक्रम में नागरिकों का पार्टी के प्राथमिक सदस्यों के रूप में पंजीकरण कराया.

पार्टी की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, अहमदाबाद शहर की घाटलोदिया विधानसभा सीट से विधायक पटेल सुबह अपने निर्वाचन क्षेत्र के बोपल इलाके में एक आवासीय सोसायटी पहुंचे और वहां मौजूद कुछ लोगों का पार्टी के सदस्य के रूप में पंजीकरण कराया. मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ह्लभारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत, घाटलोदिया विधानसभा क्षेत्र के नागरिक आज (बुधवार) भाजपा में शामिल हुए. भाजपा विकास की राजनीति में विश्वास करती है. ‘राष्ट्र प्रथम’ हमारा सिद्धांत नहीं बल्कि प्रतिबद्धता भी है.ह्व विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस अभियान के तहत आम लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए इसी तरह के कार्यक्रम इस महीने के प्रारंभ से पूरे राज्य में आयोजित किए जा रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu