छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों की गोला-बारूद की फैक्टरी ध्वस्त

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 22 Dec 2025 01:26 PM
छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों की गोला-बारूद की फैक्टरी ध्वस्त
ऑडियो सुनें

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की गोला-बारूद की फैक्टरी को ध्वस्त कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान के तहत रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल ने मीनागट्टा गांव के जंगल में नक्सलियों द्वारा संचालित अवैध हथियार निर्माण फैक्टरी का पता लगाया तथा उसे ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से आठ ंिसगल शॉट राइफल, हथियार बनाने के उपकरण, मशीनें, गन पार्ट्स, बड़ी मात्रा में विस्फोटक तथा हथियार निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्री बरामद की है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि नक्सली क्षेत्र में सशस्त्र गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से यह फैक्टरी संचालित की जा रही थी।

उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की सतर्कता और कार्रवाई से नक्सलियों की यह हथियार फैक्टरी पूरी तरह निष्क्रिय कर दी गई, जिससे माओवादियों की क्षमता को भारी झटका लगा है। अधिकारियों ने बताया कि सुकमा में 2024 से अब तक 599 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। वहीं इस दौरान 460 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं तथा 71 माओवादी मारे गए हैं।

उन्होंने कहा, ”सुकमा पुलिस बस्तर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नक्सलियों की ंिहसक विचारधारा और उनके सप्लाई नेटवर्क को जड़ से मिटाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेंगे।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital