NCSC के अध्यक्ष विजय सांपला ने दिया इस्तीफा, BJP में मिल सकती है संगठनात्मक जिम्मेदारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 18 Jul 2023 08:11 PM
NCSC के अध्यक्ष विजय सांपला ने दिया इस्तीफा, BJP में मिल सकती है संगठनात्मक जिम्मेदारी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष विजय सांपला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्हें आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में संगठनात्मक जिम्मेदारी दिये जाने की संभावना है. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सांपला 2021 से एनसीएससी अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे हैं. सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि उन्हें आगामी चुनावों के लिए भाजपा में संगठन से संबंधित जिम्मेदारी दिए जाने की उम्मीद है.

पंजाब से प्रमुख दलित चेहरे सांपला (62) ने 1998 में जालंधर छावनी के सोफीपिंड गांव के सरपंच के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था. सांपला ने पंजाब के होशियारपुर से 2014 का लोकसभा चुनाव जीता था और 2014 से 2019 तक नरेन्द्र मोदी नीत सरकार के पहले कार्यकाल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रहे थे. इससे पहले, वह पंजाब दलित विकास परिषद के अध्यक्ष, प्रदेश संयोजक, अनुसूचित जाति आरक्षण बचाओ मंच के प्रदेश संयोजक और भारत गौरव के अध्यक्ष रहे थे. उन्होंने 2009-12 तक खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड, पंजाब के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu