भारत ने लोकतंत्र को लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाया : मोदी

तोक्यो. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रवासी भारतीयों से कहा कि भारत ने मजबूत, लचीले एवं जिम्मेदार लोकतंत्र की अपनी पहचान को बीते आठ साल में लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाया है. उन्होंने कहा कि दुनिया को ंिहसा, अराजकता, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से मानवता को बचाने के लिए बुद्ध के दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है .

तोक्यो में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘ जापान से हमारा रिश्ता सामर्थ्य, सम्मान और विश्व के लिए साझे संकल्प का है. जापान से हमारा रिश्ता बुद्ध, बोध, ज्ञान, ध्यान का है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ भारत और जापान नैर्सिगक सहयोगी हैं. भारत की विकास यात्रा में जापान की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है. जापान से हमारा रिश्ता आत्मीयता का है, आध्यात्म का है, सहयोग का है, अपनेपन का है.’’ मोदी ने कहा कि हमारे क्षमता निर्माण में जापान एक अहम भागीदार है.

उन्होंने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल हो, दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा हो, सर्मिपत माल गलियारा हो, ये भारत-जापान के सहयोग के बहुत बड़े उदाहरण हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने एक मजबूत और लचीले एवं जिम्मेदार लोकतंत्र की पहचान बनाई है और उसे बीते आठ साल में हमने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनाया है. मोदी ने कहा, ‘‘ भारत में आज सही मायने में लोकोन्मुखी प्रशासन काम कर रहा है.’’ भाषा दीपक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button