नेपाल: माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के इच्छुक लोगों को देने होंगे 15 हजार अमेरिकी डॉलर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 14 Aug 2023 08:32 PM
नेपाल: माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने के इच्छुक लोगों को देने होंगे 15 हजार अमेरिकी डॉलर
ऑडियो सुनें

काठमांडू. नेपाल सरकार ने सोमवार को कहा कि वह 2025 से माउंट एवरेस्ट पर चढ.ने की अनुमति प्राप्त करने के लिए रॉयल्टी शुल्क को 4,000 अमेरिकी डॉलर बढ.ाकर 15,000 अमेरिकी डॉलर करने पर विचार कर रही है. फिलहाल 8,848.86 मीटर की ऊंचाई वाले दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत पर चढ.ने के इच्छुक विदेशी पर्वतारोहियों को 11,000 अमेरिकी डॉलर का रॉयल्टी शुल्क देना पड़ता है. नेपाली पर्वतारोहियों को 75,000 एनआर (नेपाली रुपये) शुल्क देना पड़ता है. सरकार ने पिछली बार जनवरी 2015 में रॉयल्टी शुल्क में संशोधन किया था.

विभाग के प्रवक्ता युवराज खातीवाड़ा ने कहा, ह्लपर्यटन विभाग ने 2025 से माउंट एवरेस्ट पर चढ.ने के इच्छुक प्रति विदेशी नागरिक के लिए 15,000 अमेरिकी डॉलर का नया रॉयल्टी शुल्क प्रस्तावित किया है.ह्व प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद नया शुल्क लागू हो जाएगा.

वर्तमान शुल्क संरचना में किसी भी विदेशी पर्वतारोही को 11,000 अमेरिकी डॉलर के भुगतान पर साउथ फेस (नेपाल की ओर) से माउंट एवरेस्ट पर चढ.ने की अनुमति होती है. 2015 से पहले, समूह अभियानों में प्रति व्यक्ति 10,000 अमेरिकी डॉलर खर्च करता था. हालांकि, बाद में समूह प्रावधान हटा दिया गया, और प्रति विदेशी पर्वतारोही 11,000 अमेरिकी डॉलर का एक समान शुल्क लागू किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu