शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अबतक 17% बढ़कर 5.84 लाख करोड़ रुपये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 11 Aug 2023 08:08 PM
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अबतक 17% बढ़कर 5.84 लाख करोड़ रुपये
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अबतक 17.33 प्रतिशत बढ़कर 5.84 लाख करोड़ रुपये रहा है. यह पूरे साल के बजट अनुमान का 32 प्रतिशत है. आयकर विभाग ने शुक्रवार को बयान में कहा कि प्रत्यक्ष कर संग्रह में चालू वित्त वर्ष में 10 अगस्त तक निरंतर वृद्धि बनी हुई है. प्रत्यक्ष कर में व्यक्तिगत आयकर और कंपनी कर शामिल है.

सकल आधार पर कुल प्रत्यक्ष कर संग्रह मौजूदा वित्त वर्ष में 10 अगस्त तक सालाना आधार पर 15.73 प्रतिशत बढ़कर 6.53 लाख करोड़ रुपये रहा. अबतक 69,000 करोड़ रुपये का ‘रिफंड’ जारी किया गया है. यह पिछले साल की समान अवधि में लौटायी गयी राशि के मुकाबले 3.73 प्रतिशत अधिक है.

विभाग ने कहा कि ‘रिफंड’ समायोजित करने के बाद शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 5.84 लाख करोड़ रुपये रहा है. यह पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 17.33 प्रतिशत अधिक है. कर संग्रह वित्त वर्ष 2023-24 के 18.23 लाख करोड़ रुपये के बजटीय अनुमान का 32.03 प्रतिशत है. वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में प्रत्यक्ष कर संग्रह 18.23 लाख करोड़ रुपये से कुछ अधिक रहने का अनुमान रखा गया है. यह बीते वित्त वर्ष 2022-23 में जुटाये गये 16.61 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 9.75 प्रतिशत अधिक है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu