नाटो और कनाडा के लिए नए अमेरिकी राजदूत का ऐलान

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 21 Nov 2024 03:20 PM
नाटो और कनाडा के लिए नए अमेरिकी राजदूत का ऐलान
ऑडियो सुनें

वाशिंगटनः अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कैबिनेट मंत्रियों का नाम तय करने के बाद अब अहम देशों में अमेरिकी राजदूत का नाम भी फाइनल कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने बुधवार को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में अमेरिकी राजदूत के लिए कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल मैथ्यू जी व्हिटेकर के नाम का ऐलान किया।

इसके बाद कनाडा के लिए पूर्व सांसद पीट होकेस्ट्रा को नामित किया। इन नामों के ऐलान से यूरोपीय यूनियन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का तनाव बढ़ने लगा है।

ये दोनों ही नाम ट्रंप के बेहद करीबियों में हैं। ट्रंप ऐसे नामों को चुन रहे हैं, जो उनके लिए वफादारी निभा सके। इसलिए यूरोपीय यूनियन और कनाडा को टेंशन होना लाजमी है। इससे पहले ट्रंप ने इजरायल के राजदूत का नाम भी फाइनल किया था। कनाडा के राजदूत नामित होने के लिए संभावितों में चुने गए होकेस्ट्रा ने कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में मिशिगन के सेकंड डिस्ट्रिक्ट का लगभग 20 वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान वह प्रतिनिधि सभा की खुफिया समिति के अध्यक्ष भी रहे। ट्रंप ने कहा कि व्हिटेकर यह सुनिश्चित करेंगे कि अमेरिकी हितों को आगे बढ़ाया जाए और उनकी रक्षा की जाए।

कौन हैं मैथ्यू, जिन्हें भेजेंगे नाटो

ट्रंप ने कहा, ”मैथ्यू हमारे नाटो सहयोगियों के साथ संबंधों को मजबूत करेंगे और शांति तथा स्थिरता के लिए खतरों का दृढ़ता से सामना करेंगे। वह अमेरिका को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।” उन्होंने कहा, ”मेरे दूसरे कार्यकाल में, पीट (पूर्व सांसद पीट होकेस्ट्रा) एक बार फिर अमेरिका को ऊंचाइयों तक ले जाने में मेरी मदद करेंगे। उन्होंने हमारे पहले चार वर्षों के दौरान नीदरलैंड में अमेरिका के राजदूत के रूप में उत्कृष्ट कार्य किया और मुझे विश्वास है कि वह इस नई भूमिका में हमारे देश का बेहतर प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे।’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital