न्यूजीलैंड क्रिकेट का बोल्ट के साथ अनुबंध सही नहीं, इससे गलत चलन शुरू होगा: हेसन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 15 Jun 2023 03:49 PM
न्यूजीलैंड क्रिकेट का बोल्ट के साथ अनुबंध सही नहीं, इससे गलत चलन शुरू होगा: हेसन
ऑडियो सुनें

आॅकलैंड: न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के साथ तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के अनुबंध पर ंिचता जताते हुए टीम के पूर्व कोच माइक हेसन ने कहा कि उनका अनुबंध ‘सही नहीं’ है और ‘इससे गलत चलन शुरू होगा। बोल्ट ने परिवार के साथ अधिक समय बिताने और दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखने के लिए पिछले साल अगस्त में राष्ट्रीय टीम के साथ अपना अनुबंध छोड़ दिया था। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले बोल्ट अगले महीने से अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट के शुरुआती सत्र में खेलेंगे।

बायें हाथ के 33 साल के इस तेज गेंदबाज को पिछले सप्ताह  एनजेडसी की नवीनतम केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल नहीं किया गया था।  बोर्ड ने उन्हें अनौपचारिक (कैजुअल) करार की पेशकश की है। हेसन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा ‘‘ अगर आप आईपीएल के साथ दो , तीन या चार अन्य टूर्नामेंट भी खेलना चाहते हैं, तो आपके पास शायद सब कुछ नहीं हो सकता है। यह ऐसा फैसला है जो आपको साल की शुरुआत में करना होता है।  मुझे लगता है कि ‘फ्लेक्सी’ अनुबंध सही चीज नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह वास्तव में खराब चलन होगा कि आपके पास 20 खिलाड़ियों के साथ एक जैसा अनुबंध हो और जो उस सूची में नहीं है उसे आप अलग तरह का करार दे। ऐसे में अगले साल और कुछ ओर खिलाड़ी आप से इस तरह की करार की उम्मीद करेंगे।’’ बोल्ट ने न्यूजीलैंड के लिए अपना पिछला मैच आॅस्ट्रेलिया में आयोजित 2022 टी20 विश्व कप में खेला था। वह भारत में इस साल होने वाले एकदिवसीय विश्व कप की टीम में… 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav