विश्व कप जीतने के लिये प्रतिबद्ध न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 11 Aug 2023 03:10 PM
विश्व कप जीतने के लिये प्रतिबद्ध न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट…

विश्व कप जीतने के लिये प्रतिबद्ध न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट...

ऑडियो सुनें

लंदन: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट लगातार पिछले दो विश्व कप में टीम का हिस्सा नहीं बन पाये थे जिसमें टीम उप विजेता रही थी लेकिन अब वह इस बार भारत में होने वाले महासमर में यह मौका गंवाना नहीं चाहते। न्यूजीलैंड को 2015 फाइनल में आस्ट्रेलिया से हार मिली थी जबकि इसके चार साल बाद टीम इंग्लैंड से हार गयी थी।

बोल्ट ने कहा, ‘‘हमेशा मेरे दिमाग में यह बात रही कि मैं वापसी करूं और वनडे विश्व कप में खेलने पर काम करूं। मैं इसमें खेलने के लिए भूखा हूं और उम्मीद करता हूं कि बड़ी भूमिका निभाऊंगा। मैं सिर्फ एक चमचमाती चीज (ट्राफी) उठाना चाहता हूं जिसके करीब हम चार साल पहले पहुंचे थे। ’’

बोल्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए एक साल के बाद न्यूजीलैंड की वनडे टीम में वापसी की। 99 वनडे में उन्होंने 187 विकेट चटकाये हैं। बोल्ट ने अमेरिका में शुरुआती मेजर लीग क्रिकेट में एमआई (मुंबई इंडियंस) न्यूयॉर्क को ट्राफी दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी जिसमें वह टूर्नामेंट के सर्वाधिक विकेट झटकने वाले गेंदबाज रहे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav