ऐप के जरिए 100 से अधिक महिलाओं से धोखाधड़ी के मामले में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 29 Sep 2025 02:53 PM
ऐप के जरिए 100 से अधिक महिलाओं से धोखाधड़ी के मामले में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: पुलिस ने सोमवार को बताया कि पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर से 29 वर्षीय एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर एक भाषा विनिमय ऐप पर खुद को ब्रिटिश कोरियाई व्यवसायी बताकर भारत भर की 100 से ज्यादा महिलाओं को ठगने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि स्टीफन उर्फ ??के सी डोमिनिक को उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने डोमिनिक की कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए कहा कि वह एक ऐसे ऐप का इस्तेमाल करता था जो दुनिया भर के मूल भाषियों से चैट करके उपयोगकर्ताओं को भाषाओं का अभ्यास करने में मदद करता है। यह ऐप अविवाहित महिलाओं को निशाना बनाता और उनका विश्वास जीतता था। इसके बाद वह बड़ी राशि के चेक या दस्तावेज मंजूरी के लिए आव्रजन विभाग में फंसे होने का दावा करता था।

पुलिस ने बताया कि उसके साथी पैसे की मांग करने के लिए अधिकारी बनकर फोन कॉल करते थे, जिसे पीड़ित डिजिटल रूप से हस्तांतरित कर देते थे। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) प्रशांत गौतम ने बताया कि डोमिनिक कथित तौर पर खुद को ब्रिटेन में बसे एक कोरियाई आभूषण व्यवसायी डक यंग के रूप में पेश करता था और महिलाओं को व्यक्तिगत संबंधों और व्यावसायिक साझेदारी के झूठे वादों से फंसाता था। यह मामला तब प्रकाश में आया जब अंजलि नामक महिला ने 24 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ 48,500 रुपये की ठगी हुई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital